Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाई नदीम अंसारी ने आरोप लगाया कि पति अख्तर उर्फ सोनू व ससुराल के अन्य लोग उसकी बहन को अक्सर प्रताड़ित करते थे. उसके साथ मारपीट भी करते थे. उसने कहा कि साजिया की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया.
Advertisement
Advertisement

Giridih : गिरिडीह शहर के मछली मुहल्ला में बुधवार को एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला. मृतका की पहचान मुहल्ले मो. अख्तर उर्फ सोनू की पत्नी साजिया परवीन के रूप में की गई है. उसे दो बेटी और एक बेटा है. जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई.

 

इधर, घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाई नदीम अंसारी ने आरोप लगाया कि पति अख्तर उर्फ सोनू व ससुराल के अन्य लोग उसकी बहन को अक्सर प्रताड़ित करते थे. उसके साथ मारपीट भी करते थे. उसने कहा कि साजिया की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो.

 

मायके वालों ने पति व ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है. नगर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है. हालांकि, मायके वालों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही