Latehar : लातेहार पुलिस ने बुधवार को कार में छुपाकर रखे गांजा के 87 पैकेट बरामद किए हैं. बरामद गांजा का वजन 92 किलो बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह रांची-मेदिनीनगर एनएच पर चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव के पास दो कार के बीच सीधी टक्करर हो गयी थी. हादसे के बाद एक कार पर सवार लोग कार छोड़ कर फरार हो गये थे.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों की तलाशी ली. कार संख्या जेएच 05 एएस-5465 से 87 पैकेट में 92 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस कार के चालक और मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment