Search

 
 
 

खूंटी में हाईटेंशन बिजली तार चोरी का भंडाफोड़, 7 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

जिले में बिजली तार चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई तोरपा थाना क्षेत्र में की गई है, जहां हाईटेंशन बिजली तार काटकर पिकअप वाहन में लोड किया जा रहा था.
 

Khunti: जिले में बिजली तार चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई तोरपा थाना क्षेत्र में की गई है, जहां हाईटेंशन बिजली तार काटकर पिकअप वाहन में लोड किया जा रहा था.


मिली जानकारी के अनुसार, खूंटी के पुलिस अधीक्षक को 10 मार्च की रात गुप्त सूचना मिली थी कि तोरपा-खूंटी रोड स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के पीछे बिजली के खंभे से हाईटेंशन तार काटकर पिकअप वाहन पर लोड किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तोरपा थाना के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया.


पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने हाईटेंशन बिजली तार, तार काटने की मशीन, पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01AR-7335) और एक मोबाइल फोन बरामद किया. साथ ही चोरी किए गए बिजली तार के साथ 7 लोगों को मौके से ही गिरफ्तार किया गया.

 


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख अप्पू, रमजानी, चांद मोहम्मद, इब्राहिम खान उर्फ इरफान, दिलकश खान उर्फ टेटे, मनीष लोहरा उर्फ शिशु और बजरंग लोहरा उर्फ माटु के रूप में हुई है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं इस कार्रवाई को बिजली तार चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही