Search

गिरिडीहः बकाया किस्त को लेकर फाइनेंस कर्मियों ने तिलक पर जा रहे लोगों से की मारपीट, एक घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में तिलक पर जा रहे लोगों के साथ फाइनेंस कर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. सरिया थाना क्षेत्र के करंबा गांव के लोगों ने फाइनेंस कर्मियों पर गुंडागर्दी और मारपीट का आरोप लगाया है.

 

बताया गया कि करंबा गांव के कुछ लोग तिलक समारोह में जा रहे थे. रास्ते में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने उनकी गाड़ी रोक दी और कहा कि वाहन का किस्त बकाया है. इस पर गाड़ी पर सवार लोगों ने कहा कि वाहन मालिक से संपर्क करें. आरोप है कि इसके बावजूद फाइनेंस कर्मियों ने किसी की बात नहीं सुनी और मारपीट पर उतारू हो गए. 

 

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. मारपीट कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे बगोदर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp