Search

 
 
 

लातेहारः महुआ चुनने गई बच्ची को सांप ने काटा, हालत गंभीर

गांव के संजय बिरहोर की बेटी रेखा कुमारी जंगल में महुआ चुनने गई थी. इसी दौरान विषैले सांप ने उसे काट लिया. उसे तत्काुल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया.
 

Latehar : लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के राजगुरु ग्राम में महुआ चुनने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चीय को जहरीले सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद बच्ची बेहोश होकर गिर पड़ी. वहां मौजूद परिजन आनन-फानन में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.


मिली जानकारी के अनुसार, गांव के संजय बिरहोर की बेटी रेखा कुमारी जंगल में महुआ चुनने गई थी. इसी दौरान विषैले सांप ने उसे काट लिया. उसे तत्काुल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. डॉ अलीशा टोप्पो ने उसका प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है. उन्होंने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही