Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने जांच की मांग की

Advertisement
Advertisement
Giridih :  जिले के बेंगाबाद थाना में हत्या मामले में पूछताछ के लिए थाना लाये गये व्यक्ति नागो पासी की मौत हो गयी. नागो पासी छाताबाद का रहने वाला था.  जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान नागो पासी को हार्ट अटैक आया और उसे अस्पताल लाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बेंगाबाद पुलिस पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/america-rapid-firing-in-hookah-lounge-three-killed-six-injured/">अमेरिका

: हुक्का लाउंज में ताबड़तोड़ फायररिंग, तीन की मौत, छह घायल)

मां की हत्या के बाद बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया था

बता दें कि शनिवार रात छाताबाद गांव में वृद्धा अनपी देवी की हत्या कर दी गयी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं अनपी देवी के पुत्र नागो पासी को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया. नागो से थाना में पूछताछ की जा रही थी. इसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम को घरवाले उससे मिलने के लिये थाना गये, लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया. आज सोमवार सुबह मिलने गये तो पता चला कि नागो पासी की मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : तूबेद">https://lagatar.in/militants-torch-computerized-fork-house-of-tubed-colliery-beat-up-fork-workers-and-security-personnel/">तूबेद

कोलियरी के कंप्यूटराइज्ड कांटा घर को उग्रवादियों ने फूंका, कांटाकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को पीटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही