Search

 
 
 

गिरिडीह: संतोषी माता मंदिर महोत्सव में उमड़ी आस्था की भीड़,कलाकारों ने पेश की झांकी

शहर के मकतपुर में प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की रात भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. अचानक बदले मौसम और बारिश के बावजूद भक्तों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुटी रही.जो देर रात तक भजनों में लीन रहे.
 

Giridih: शहर के मकतपुर में प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की रात भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. अचानक बदले मौसम और बारिश के बावजूद भक्तों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुटी रही.जो देर रात तक भजनों में लीन रहे. 

 

Uploaded Image

 

इस दौरान वाराणसी से आए कलाकारों की टीम के द्वारा भव्य झांकियों की प्रस्तुति की गई. झांकियों के माध्यम से कलाकारों ने मां संतोषी के महिमा और मां दुर्गे के महिमा की प्रस्तुति की. वहीं गायिकाओं ने भी माता संतोषी के एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति की. 

 

भक्ति जागरण के दौरान प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप अग्रवाल, उपमहापौर सुमित कुमार, संदीप डगाईच, लखन लाल बरनवाल के साथ आयोजन समिति के मुख्य डिम्पल साव, टुनटुन केसरी, दिलीप केसरी, दीपक शर्मा, संजय गुप्ता, संजय राम, कुशल सलूजा सहित अन्य सदस्य भक्ति जागरण को सफल बनाने को लेकर सक्रिय थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही