Search

 
 
 

Giridih News: 26 दिव्यांगों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल

जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगों को सुगम आवागमन और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरण किया.
 

Giridih: जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगों को सुगम आवागमन और आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरण किया.

इसे भी पढ़ें: 

समाज कल्याण विभाग ने प्लस टू जिला स्कूल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के 26 दिव्यांग छात्रों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई.

 

समाहरणालय परिसर में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर व जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर की मौजूदगी में दिव्यांग लाभुक कौशल कुमार यादव को भी यह सुविधा सौंपा गया.

 

कौशल ने ट्राई साइकिल प्राप्ति पर जिला प्रशासन व राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि पूर्व में आवागमन में कठिनाइयों के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था.

 

कौशल ने कहा कि “लंबे समय से पुलिस/प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद मदद नहीं मिल रही थी; मैंने उपायुक्त से मिलकर अपनी शिकायत बताई.

 

उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप आज मुझे ट्राई साइकिल दी गई — अब आवागमन में काफी सहूलियत होगी.”

 

जिला प्रशासन ने कहा है कि यह पहल केवल आवागमन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों को सुगम गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक कदम है.

 

उपायुक्त रामनिवास यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र लाभुकों तक राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही