Giridih: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर रविवार को गिरिडीह के टावर चौक पर छात्र संगठनों विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान AVBP, JLKM और आजसू से जुड़े छात्र नेता एवं कई छात्र मौके पर मौजूद रहे. प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेपर लीक मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.
इसे भी पढ़ें:
छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है. उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. छात्र नेताओं का कहना था कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए.
मौके पर मौजूद छात्रों और नेताओं ने कहा कि यदि पेपर लीक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.
परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं छात्रों के हित में आवश्यक सुधार की मांग उठाई. छात्रों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं उनके भविष्य से जुड़ी हैं, इसलिए परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए.
मौके पर अभाविप के अनीश रॉय, दिग्विजय सिंह, अर्जुन पंडित, मंटू मुर्मू, रंजीत यादव,व विकास स्वर्णकार, अभिजीत, श्रेयांश एवं अन्य लोग उपस्थित रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

