Search

 
 
 

गिरिडीह :  ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, आक्रोशितों ने सड़क जाम की

नगर थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद चौक स्थित लाइन मस्जिद मोड़ पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ट्रक की चपेट में आने से 58 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई
 

Giridih : नगर थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद चौक स्थित लाइन मस्जिद मोड़ पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ट्रक की चपेट में आने से 58 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान चिंतामन दास (58 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह-भोराणडीहा (अजीडीह) निवासी थे. 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने लाइन मस्जिद मोड़ के पास चिंतामन दास को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.  घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

 

इधर हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम हटा लिया गया और यातायात सामान्य हो सका.

 

इस बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया और ट्रक चालक व उपचालक अपने साथ थाने ले आई. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

 

इधर, घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. साथही  दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.  पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही