Search

 
 
 

गिरिडीहः ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल

बनपुरा निवासी 60 वर्षीय हनीफ अंसारी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कालिमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के बगोदर में शनिवार को एनएच-19 पर औंरा स्थित खेतको मोड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. बनपुरा निवासी 60 वर्षीय हनीफ अंसारी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कालिमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं. जानकारी के अनुसार, हनीफ अंसारी स्कूटी से अपनी पत्नी को लेकर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

 

हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही हनीफ अंसारी ने दम तोड़ दिया.घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने बगोदर क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और लोगों से हेलमेट पहनने व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही