Search

 
 
 

गिरिडीहः उत्पाद विभाग ने अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त की, सामग्री जब्त

टीम ने फैक्ट्री को ध्वस्त करते हुए वहां से भारी मात्रा में शराब बनाने व पैकिंग में प्रयुक्त सामग्री जब्त की. मौके से 105 लीटर स्प्रिट, 5 लीटर केरामेल, 2000 स्टिकर्स, 10,000 कॉर्क, 600 खाली बोतलें व 100 नकली होलोग्राम बरामद किए गए हैं.
 

Giridih : गिरिडीह जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को देवरी थाना क्षेत्र के मंडरो में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. टीम ने फैक्ट्री को ध्वस्त करते हुए वहां से भारी मात्रा में शराब बनाने व पैकिंग में प्रयुक्त सामग्री जब्त की. मौके से 105 लीटर स्प्रिट, 5 लीटर केरामेल, 2000 स्टिकर्स, 10,000 कॉर्क, 600 खाली बोतलें व 100 नकली होलोग्राम बरामद किए गए हैं. ये सभी सामग्री अवैध शराब बनाने और पैकिंग में इस्तेमाल होती थी.


टीम ने फैक्ट्री संचालक व मकान मालिक आशीष यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वह फरार है. इसी क्रम में विभाग की टीम ने खोरीमहुआ चौक स्थित कई होटलों, ढाबों व दुकानों में भी छापेमारी की. छापामारी दल में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण महतो, सशस्त्र जवान व गृह रक्षक शामिल थे.


विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दुर्गापूजा को देखते हुए अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जाएगा. त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही