Search

 
 
 

Giridih:  घर में घुसकर ससुर और बहू की टांगी से काटकर हत्या

Giridih News : इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल दोनों की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को खंगाल रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है.
 
टांगी से काटकर हत्या

Giridih News :  जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा स्थित सुंडीटोला में घर में घुसकर बुजुर्ग ससुर और उनकी बहू की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई. घटना रविवार देर रात करीब दो की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय सुकर मंडल और 30 वर्षीय शीला मंडल के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल दोनों की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को खंगाल रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है.

 

सूरत में काम करता है शीला का पति

बताया जाता है कि शीला मंडल का पति जितेंद्र मंडल गुजरात के सूरत में काम कहता है. शीला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है. एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्याकांड की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही