Search

 
 
 

मौसम से फसल नष्ट होने पर 72 घंटे में करें शिकायत, तभी मिलेगा बीमा क्लेम

Hazaribagh News: समय-सीमा के भीतर फसल क्षति की सूचना दर्ज कराने से बीमा कंपनी द्वारा समय पर जांच एवं क्षति का आकलन किया जा सकेगा, जिससे किसानों को नियमानुसार बीमा लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके. फसल क्षति की सूचना समय पर बीमा कंपनी को देना अनिवार्य है.
 
किसानों से अपील

Hazaribagh News: बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों ने अपनी धान एवं मक्का फसल का बीमा कराया है, उनसे जिला प्रशासन एवं जिला सहकारिता कार्यालय की ओर से अपील की गई है कि वर्तमान में अकवान चक्रवात के कारण यदि फसल को किसी प्रकार की क्षति हुई है, तो किसान उक्त क्षति की सूचना अकवान चक्रवात के प्रभाव समाप्त होने के 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए टोल फ्री नंबर 14447 पर अवश्य दें.

 

समय-सीमा के भीतर फसल क्षति की सूचना दर्ज कराने से बीमा कंपनी द्वारा समय पर जांच एवं क्षति का आकलन किया जा सकेगा, जिससे किसानों को नियमानुसार बीमा लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके। फसल क्षति की सूचना समय पर बीमा कंपनी को देना अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें:

किसानों की सुविधा के लिए जिले के सभी प्रखंडों में बीमा कंपनी की ओर से कर्मियों की नियुक्ति की गई है, जो अपने-अपने प्रखंडों में नोडल प्वाइंट पर सक्रिय हैं। किसी भी प्रकार की कठिनाई अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर किसान संबंधित प्रखंड के नियुक्त कर्मियों से संपर्क कर सकते हैं.

 

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने सभी बीमित किसानों से अपील की है कि फसल क्षति की स्थिति में निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना दर्ज कराएं, ताकि फसल क्षति का आकलन एवं बीमा संबंधी कार्रवाई समय पर की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही