Search

 
 
 

गिरिडीहः बगोदर में फुटपाथ दुकानों में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव दल-बल के  साथ मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग बाल्टी व डिब्बों में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए. आग इतनी तेज थी कि बुझने की बजाय और फैलती जा रही थी.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के बगोदर में टाउन हॉल के पास शनिवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कपड़े की एक दुकान में अचानक आग लग गई. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की फल-जूस व फुटपाथ की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव दल-बल के  साथ मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग बाल्टी व डिब्बों में पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए. आग इतनी तेज थी कि बुझने की बजाय और फैलती जा रही थी. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही