Search

 
 
 

Ramgarh News : गिरिडीह पूर्व सब रजिस्ट्रार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लोग हिरासत में

गिरिडीह के पूर्व सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड मामले में मांडू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में एक महिला और तीन पुरुष को हिरासत में लिया गया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस बात की जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने दी.
 

Hazaribagh/Ramgarh :  गिरिडीह के पूर्व सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड मामले में मांडू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में एक महिला और तीन पुरुष को हिरासत में लिया गया है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस बात की जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने दी. 

 

जानकारी के अनुसार, बालेश्वर पटेल मंगलवार की सुबह जमीन पर बोरिंग और समरसेबल पंप देखने गए थे. तभी उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बालेश्वर पटेल की मौत के बाद उसकी पत्नी रीता देवी ने मांडू थाना में एक आवेदन दिया.

 

थाने में दर्ज आवेदन में कहा गया है कि उनके पति हाल ही में खरीदी गई जमीन पर बोरिंग और समरसेबल पंप देखने गए थे. आरोप है कि इसी दौरान रामू साव उर्फ ज्ञानी साव, विष्णु कुमार, संतोष साव उर्फ पम्पम, पूजा देवी, रूबी देवी, शकुंतला देवी, नन्दु और उनकी बेटी डोली कुमारी सहित कुल आठ लोगों ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी.

 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए. रीता देवी ने इस हत्याकांड में हुवाग गांव निवासी हेमंत पांडे और दिनेश्वर साव की संलिप्पता होने की आशंता जताई है. आरोप लगाया कि हमले के समय बबीता देवी भी वहां मौजूद थीं. आरोपी जान से मारने की धमकी देकर घटनास्थल से भाग गए.

 

पुलिस इस मामले में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही