Search

 
 
 

Jamtara News : पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर कोरिडीह वन गांव के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
 

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर कोरिडीह वन गांव के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

 

 

मृतकों की पहचान बुटबेरिया गांव निवासी इरशाद अंसारी (22वर्ष) और मुर्शरफ अंसारी (24वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपनी  बाइक से जमाताड़ा से अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान कोरिडीह वन गांव के समीप मछली लेने जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. दो युवकों की मौत से आक्रोशित लोगों ने गोबिंदपुर–साहेबगंज हाईवे को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

 

घटना की सूचना पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और यातायात सामान्य कराने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप वैन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.इस दर्दनाक हादसे से बुटबेरिया गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही