Search

 
 
 

गिरिडीह : संतोषी माता मंदिर  की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

शहर के मकतपुर स्थित संतोषी माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और जीर्णोद्धार को लेकर आज भव्य कलश यात्रा और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान 501 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया.
 

Giridih : शहर के मकतपुर स्थित संतोषी माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और जीर्णोद्धार को लेकर आज भव्य कलश यात्रा और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान 501 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया.

 

Uploaded Image

  
जिसमे पुरुष, युवक, युवतियां और बच्चे शामिल हुए.ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गाय . कलश यात्रा की शुरूआत मकतपूर स्थित संतोषी माता के मंदिर परिसर से होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोचारण से अनुष्ठान किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित कुंए से पवित्र जल भरकर कलश में स्थापित किया.

 

Uploaded Image

इसके बाद यात्रा जरासंघ चौक, टावर चौक और कालीबाड़ी चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई.मंदिर कमिटी के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन पांच दिनों तक चलेगा. जिसकी शुरुआत आज सोमवार 27 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ की गई.  

 

वहीं 28 अप्रैल को विधि-विधान से विशेष पूजा, 29 अप्रैल को सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम, 30 अप्रैल को नगर भ्रमण और 1 मई को संतोषी माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.पूरे आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने  को मिल रहा है और मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही