Search

 
 
 

गिरिडीह :  पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव खांखी जंगल से बरामद

निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव मिला है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रथम दृष्टया हत्या से पहले राकेश महतो के साथ मारपीट की गई और बाद में शव को जलाने का प्रयास किया गया.
 

Giridih :  निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव मिला है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रथम दृष्टया हत्या से पहले राकेश महतो के साथ मारपीट की गई और बाद में शव को जलाने का प्रयास किया गया.   

 

बता दें कि डुमरी के बड़े राजनीतिक चेहरे रहे राकेश महतो 2016 में जिप चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने थे. वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लोकप्रिय नेता थे. उनकी हत्या से इलाके में मातम और आक्रोश फैल गया है. झामुमो जिलाध्यक्ष ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है.

 

घटना की सूचना पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में निमियाघाट व डुमरी थानेदार मौके पर पहुंचे. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मामले की जांच तेज कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.

 

एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि राकेश महतो का शव निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी के जंगल में बरामद किया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है. जांच पूरी होने के बाद सही कारणों का पता चल पाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही