Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कुएं में डूबने से पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

Giridih : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरा गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कुएं में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Advertisement
Advertisement
गिरिडीह के गांडेय थाना की फाइल फोटो.

Giridih : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरा गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कुएं में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान राजेंद्र मुर्मू और उनकी पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पार्वती देवी रोज की तरह घर के कामकाज के दौरान कुएं से पानी निकालने गई थीं. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरीं.

 

इसे भी पढ़ें....

 

पत्नी को कुएं में गिरता देख राजेंद्र मुर्मू ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी. हालांकि कुआं गहरा होने और उसमें अधिक पानी होने के कारण दोनों ही खुद को संभाल नहीं सके और डूब गए.

 

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. सूचना मिलने पर गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया.

 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही