Search

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तिथि घोषित, 19 अप्रैल को दो पालियों में होगी परीक्षा

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तारीख की घोषणा कर दी है.यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

 

पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी. दोनों पालियों में सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र आयोजित किए जाएंगे.

 

से भी पढ़ें...

 

इसके साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा. सभी उम्मीदवार 8 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in या OTR लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

 

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, उपस्थिति पत्रक, चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा. बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

 

परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और आईरिस जांच की व्यवस्था की गई है. अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8:00 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा.

 

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें, बैग या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना पूरी तरह वर्जित है. उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी 18 अप्रैल 2026 तक कार्य दिवसों में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

झारखंड लोक सेवा आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अपील की है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//