Search

 
 
 

पुलिस मुख्यालय ने देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

Ranchi : देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है. संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.
 
देवघर बाबा मंदिर की फाइल फोटो

Ranchi : देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है. संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

मिली जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में मंदिर परिसर की रेकी किए जाने की चर्चा सामने आई है. इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने देवघर के डीसी और एसपी को विशेष निगरानी रखने को कहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि सोशल मीडिया और विभिन्न रिपोर्ट्स के आधार पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है. इसके मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

 

उल्लेखनीय है कि आगामी श्रावणी मेला को देखते हुए भी प्रशासन अलर्ट पर है. हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. इससे पहले भी मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े कुछ मामले सामने आ चुके हैं. 

 

हाल ही में दान पात्र से विदेशी मुद्रा मिलने की बात भी सामने आई थी, जिसकी जांच की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही