Search

 
 
 

गिरिडीहः बेंगाबाद में अवैध आरा मिल ध्वस्त, दो लाख की लकड़ी जब्त

रेंजर एसके रवि के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर आरा मिल को ध्वस्त कर दिया और वहां से आरा मशीन व करीब 2 लाख रुपए की इमारती लकड़ियां जब्त कर ली.
 
आरा मिल को ध्वस्ती करती वन विभाग की टीम.

Giridih : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद के बिजलीबथान में चल रहे अवैध आरा मिल पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. रेंजर एसके रवि के नेतृत्व में पहुंची टीम ने छापेमारी कर आरा मिल को ध्वस्त कर दिया और वहां से आरा मशीन व करीब 2 लाख रुपए की इमारती लकड़ियां जब्त कर ली. 

 

 

जब्त आरा मशीन व लकड़ियों को बेंगाबाद रेंज कार्यालय ले जाया गया. वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अवैध आरा मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है. छापेमारी टीम में प्रभारी वनपाल संदीप मिश्रा, वनरक्षी चंदन दास, पवन चौधरी, दाऊद आलम, सुरुचि कुमारी,  रमेश टुडू, दीपक दास, अन्थोनी हेम्ब्रम व अन्य वनकर्मी शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही