Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समय पर जारी करें: मेयर

मेयर प्रमिला मेहरा ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की. उन्होंने जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र तय समय सीमा के भीतर जारी करने का निर्देश दिया. कहा कि निगम के सभी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे किए जाएं.
Advertisement
Advertisement
निगम अधिकारियों के साथ बैठक करतीं मेयर प्रमिला मेहरा व अन्य.

Giridih : गिरिडीग की मेयर प्रमिला मेहरा ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की. उन्होंने जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र तय समय सीमा के भीतर जारी करने का निर्देश दिया. कहा कि निगम के सभी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे किए जाएं, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

 

 

उन्होंने अधिकारियों को जनसेवा को प्राथमिकता देने व कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए. बैठक में डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, झामुमो के गिरिडीह महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी सहित निगम के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही