Search

गिरिडीहः महावीर जयंती पर जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

रथ पर सजी भगवान महावीर की अष्टधातु प्रतिमा के साथ दो वाहनों पर बच्चों की टोली और दो घोड़ों पर युवक प्रहरी के रूप में शोभा यात्रा के आगे-आगे चल रहे थे. शोभायात्र के मंदिर से निकलते समय भक्तों ने भगवान महावीर की आरती उतारी. भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया.
 
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु.

Giridih : गिरिडीह में महावीर जयंती पर जैन समाज के लोगों ने सोमवार को गाजे-बाजे भव्य शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा शहर के बड़ा चौक स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई. इसमें शामिल जैन समाज के महिला, पुरुष व बच्चे हाथों में पताकाएं लिए भगवान महावीर के जयकारे लगाते चल रहे थे.

रथ पर सजी भगवान महावीर की अष्टधातु प्रतिमा के साथ दो वाहनों पर बच्चों की टोली और दो घोड़ों पर युवक प्रहरी के रूप में शोभा यात्रा के आगे-आगे चल रहे थे. शोभायात्र के मंदिर से निकलते समय भक्तों ने भगवान महावीर की आरती उतारी. भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया.

समाज के धीरज जैन, अशोक पंडिया व अजय कुमार जैन ने बताया कि भगवान महावीर ने पृथ्वी पर सभी मनुष्यों को ‘जियो और जीने दो’ का उपदेश दिया था. विश्व कल्याण के लिए 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म हुआ. जन्मोत्सव को लेकर दिगंबर जैन मंदिर में कई कार्यक्रम व अनुष्ठान होंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही