Search

 
 
 

गिरिडीहः दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी एपीके फाइल के जरिए करते थे ठगी

गिरफ्तार आरोपियों का नाम अमजद अंसारी व रजाउल अंसारी हैं. पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे व्हाट्सएप पर ‘RTO e challan 17 apk’, ‘RTO Challan check now apk’ व ‘Indusind bank e-kyc update.apk’ जैसे फर्जी लिंक भेजकर लोगों से ठगी करते थे.
 
गिरफ्तार साइबर आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Giridih : गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी को 29 मार्च को सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ के समीप खम्भाटाड़ गांव स्थित डंगाल में साइबर अपराधी फोन के जरिए ठगी कर रहे हैं. इसके बाद साइबर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई.


टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उक्त गांव से दो साइबर अरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों का नाम अमजद अंसारी व रजाउल अंसारी हैं. पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे व्हाट्सएप पर ‘RTO e challan 17 apk’, ‘RTO Challan check now apk’ व ‘Indusind bank e-kyc update.apk’ जैसे फर्जी लिंक भेजकर लोगों से ठगी करते थे. इस संबंध में गिरिडीह साइबर थाना में कांड संख्या 10/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 4 सिमकार्ड व एक बाइक बरामद की है. छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार, पुनीत कुमार गौतम, गुंजन कुमार, एएसआई संजय मुखियार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही