Search

 
 
 

RU : में नर्सिंग छात्राओं ने डिप्टी रजिस्ट्रार को बनाया बंधक, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी

रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को नर्सिंग छात्रा ने जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रोंओ  का कहना है कि उनके कोर्स में बहुत देरी हो रही है और प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को नर्सिंग छात्रा ने जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रोंओ  का कहना है कि उनके कोर्स में बहुत देरी हो रही है और प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है. गुस्साए छात्रों ने प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी और डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. विप्लव किशोर पांडे और DSW सुदेश साहू को अंदर ही रोक लिया.

 

Uploaded Image

 

यह प्रदर्शन NSUI के नेतृत्व में हो रहा है. छात्रों ने कहा कि वे अस्पताल में मरीजों को छोड़कर यहां आए हैं और उन्हें आज ही समाधान चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि बिना ठोस जवाब के वे वापस नहीं जाएंगे. 

 

छात्रों ने बताया कि 2022-26 बैच की पढ़ाई बहुत पीछे चल रही है. नवंबर तक कोर्स पूरा होना था, लेकिन अब तक सिर्फ दो सेमेस्टर की परीक्षा हुई है. चौथे साल के छात्रों की भी सिर्फ एक ही परीक्षा हुई है. एक सेमेस्टर पूरा होने में लगभग एक साल लग रहा है. कई छात्रों का अब तक रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है.

 

बाहरी राज्यों से आए छात्रों के लिए खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है. NSUI के पवन नागवा ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. छात्रों की मांग है कि परीक्षा का सही समय तय किया जाए और रजिस्ट्रेशन जल्द पूरा हो.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही