Search

 
 
 

गिरिडीहः झरघट्टा गोलीकांड का 4 घंटे में खुलासा, एक गिरफ्तार

गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे चंद्र मरिक काम से लौटने के बाद अपने दो साथियों के साथ झरघट्टा गांव पहुंचा. यहां तीनों ने शराब पी. इसी दौरान नशे में धुत जागेश्वर मरिक उर्फ छोटका ने अपनी पिस्टल निकाली और जांचने लगा कि उसमें गोली है या नहीं.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में नशे में पिस्टल से छेड़छाड़ के दौरान चली गोली से एक युवक चंद्र मरिक उर्फ चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया. वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जामबाद का रहनेवाला है. पुलिस ने महज चार घंटे में मामले का खुलासा कर आरोपी जागेश्वर मरिक उर्फ छोटका को गिरफ्तार कर लिया.

 

पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्टल, मैगजीन व जिंदा गोली बरामद की है. यह जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे चंद्र मरिक काम से लौटने के बाद अपने दो साथियों के साथ झरघट्टा गांव पहुंचा. यहां तीनों ने शराब पी. इसी दौरान नशे में धुत जागेश्वर मरिक उर्फ छोटका ने अपनी पिस्टल निकाली और जांचने लगा कि उसमें गोली है या नहीं. 

 

 

इसी दौरान लापरवाही से गोली छूट गई, जो चंद्र मरिक के पेट में जा लगी. गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई. एसपी के निर्देश पर गिरिडीह सदर एसडीपीओ की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से देसी पिस्टल, मैगजीन, 7.65 एमएम की जिंदा गोली व खोखा बरामद किया गया. टीम में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, थाना प्रभारी व जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही