Search

 
 
 

RU का नया कैंपस रिंग रोड के चेरी गांव में होगा शिफ्ट, हर सुविधा से होगा लैस

रांची विश्वविद्यालय को एक नए और आधुनिक कैंपस में स्थानांतरित करने की योजना पर फिलहाल चर्चा जारी है. प्रस्ताव के तहत विश्वविद्यालय को रिंग रोड के पास चेरी गांव में करीब 87 एकड़ भूमि पर शिफ्ट किया जाना है. जिसकी कुल लागत 2100 करोड़ रुपए होंगे.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय को एक नए और आधुनिक कैंपस में स्थानांतरित करने की योजना पर फिलहाल चर्चा जारी है. प्रस्ताव के तहत विश्वविद्यालय को रिंग रोड के पास चेरी गांव में करीब 87 एकड़ भूमि पर शिफ्ट किया जाना है. जिसकी कुल लागत 2100 करोड़ रुपए होंगे.

 

नए परिसर में वर्तमान में संचालित सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी. इसके साथ ही स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाएं और उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की योजना है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.हालांकि, प्रशासन के अनुसार फिलहाल इस योजना पर केवल बातचीत चल रही है और निर्माण कार्य शुरू होने में समय लग सकता है. इस परियोजना के लिए लगभग 2100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान जताया गया है, हालांकि अंतिम राशि में बदलाव संभव है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही