Search

 
 
 

गिरिडीहः रेलकर्मी के बंद आवास का ताला तोड़ नकदी, जेवरात समेत लाखों की चोरी

करबला रोड (गुरुकुल) गली निवासी रेलवे कर्मचारी कुणाल कुमार के बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे नकद दो लाख रुपये, सोना-चांदी के जेवरात समेत 13 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ किया है.
 

Giridih : गिरिडीह शहर के करबला रोड (गुरुकुल) गली निवासी रेलवे कर्मचारी कुणाल कुमार के बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे नकद दो लाख रुपये, सोना-चांदी के जेवरात समेत 13 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. 

 

इस संबंध में भुक्तभोगी कुणाल कुमार ने नगर थाना शिकायत दर्ज कराई है. कुणाल कुमार ने बताया कि पोस्टिंग चक्रधरपुर में है. उनकी शादी एक साल पहले हुई है. घर में माता-पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे लोग इलाज कराने के लिए बाहर गए हुए थे.

 

 

उन्होंने बताया कि घर पिछले एक सप्ताह से बंद था. देख-रेख के लिए एक लड़के को रखा था, जो सुबह-शाम घर में आना-जाना करता था. आसपास के लोगों बुधवार को सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलने के बाद वे घर लौटे, तो देखा कि सभी कमरों में रखे सामान बिखरे पड़े हैं और आलमीरा में रखे सोने-चांदी के गहने व नकद करीब दो लाख रुपये गायब हैं. उन्होंने कहा कि चोर करीब 13 लाख रुपए की संपत्ति ले गए हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही