Search

 
 
 

गिरिडीह: 2 नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के हरलाडीह ओ.पी क्षेत्र में हुई 2 लड़कियों से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में संलिप्त 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की है. आरोपी राजेश मुर्मू (26) रवीन्द्र टुडू (23) थानाक्षेत्र हरलाडीह का निवासी है.
 

Giridih: गिरिडीह जिले के हरलाडीह ओ.पी क्षेत्र में हुई 2 लड़कियों से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में संलिप्त 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की है. आरोपी राजेश मुर्मू (26) रवीन्द्र टुडू (23) थानाक्षेत्र हरलाडीह का निवासी है. संजय टुडू (21) और सोहन टुडू (23) धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र का है. 

 

जानकारी के अनुसार, बीते 25 जनवरी 2026 की रात्रि में हरलाडीह ओ.पी क्षेत्र के जतरामेला देखने गई थी. जहां दो नाबालिग बच्चियों के साथ अज्ञात बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. जिसकी शिकायत पीड़िता ने खुखरा (हरलाडीह) थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. 

 


पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सहायता से चारों आरोपियों को दबोचा. जिसके पास से पुलिस ने 7 मोबाइल और आरोपी का घटनास्थल से जींस पैंट बरामद किया. पुलिस की  छापेमारी टीम में डुमरी sdop सुमित प्रसाद, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो, नीलम कुजूर सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही