Search

 
 
 

सुबह कोहरा, दिन में धूप,  फरवरी में ऐसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी.
 

Ranchi :  झारखंड के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. 

 


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के मध्य भाग में शामिल रांची, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिलों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध रहने की संभावना है. दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा और शुष्क स्थिति बनी रहेगी.

 

दक्षिणी झारखंड के जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भी सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है. इन जिलों में दिन के समय धूप निकलने के साथ आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

 

उत्तर-पश्चिमी झारखंड के गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार जिलों में भी सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है. यहां भी मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उत्तर-पूर्वी झारखंड के साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जिलों में भी सुबह हल्की धुंध या कोहरा रहने का अनुमान है. दिन में मौसम साफ रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, हालांकि इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. रांची सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

 


बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा. कुछ इलाकों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिली, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल झारखंड पर किसी सक्रिय मौसमी प्रणाली का प्रभाव नहीं है और निचले वायुमंडलीय स्तर पर पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं.

 


झारखंड के कुछ जिलों में इतना रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान 

जिला अधिकतम तापमान °C न्यूनतम तापमान °C 
रांची 26.6    13.4  
जमशेदपुर 30.1 15.7    
डालटनगंज 27.6 11.1
बोकारो 29.1 12.6
चाईबासा 31.8 14.2
 खूंटी 28.6 11.2  
लोहरदगा 26.8 11.0
लातेहार 22.9 12.1  
सरायकेला 31.8 13.9
पाकुड़   29.1 11.5  
गुमला   26.3      9.7

           

 

  

                              Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
                                 
                                      
                                    
                         
                                     
                                  
                                 
                         

                               
                  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही