Search

 
 
 

गिरिडीह : निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, वार्ड पार्षद के लिए कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. नामांकन के अंतिम दिन वार्ड पार्षद पद के लिए कई प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. सभी ने अपने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन किया. इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे.
 

Giridih : गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. नामांकन के अंतिम दिन वार्ड पार्षद पद के लिए कई प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. सभी ने अपने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन किया. इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे.

 

वार्ड 1 से पार्षद पद के लिए अमित साहू, वार्ड 3 से सुषमा देवी, वार्ड 29 से दीपक कुमार शर्मा, वार्ड 2 से मोहम्मद इस्तियाक उर्फ लालो राईन और वार्ड 15 से पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मिथुन चंद्रवंशी की पत्नी पूजा कुमारी ने नामांकन दाखिल किया किया. 

 


नामाकंन भरने के बाद प्रत्याशियों ने कहा कि वे वार्ड की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देंगे.  उन्होंने वार्ड की जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही