Search

 
 
 

रांची: खादगढ़ा बस स्टैंड अग्निकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

खादगढ़ा बस स्टैंड में पिछले दो दिनों से बसों में लग रही रहस्यमयी आग की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है.
 

Ranchi : खादगढ़ा बस स्टैंड में पिछले दो दिनों से बसों में लग रही रहस्यमयी आग की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो जानबूझकर खड़ी बसों को अपना निशाना बना रहा था. पकड़े गए आरोपी की पहचान अर्जुन भोक्ता के रूप में हुई है, वो सिकिदरी का रहने वाला है.

 

बता दें कि बीते एक फरवरी दोपहर करीब ढाई बजे खादगढ़ा बस स्टैंड में अचानक खड़ी बसों में आग लग गई थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुल छह बसें जलकर राख हो गई थीं. इस घटना से बस मालिकों और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया था.

 

अभी इस मामले की जांच चल ही रही थी कि अगले ही दिन 2 फरवरी को बस टर्मिनल के सामने खड़ी एक और सिटी बस में फिर से आग लगा दी गई, हालांकि, इस बार तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

 

लोअर बाजार थाना पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो दो फरवरी की घटना के फुटेज में देखा गया कि बस में आग लगने के ठीक पहले एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में कपड़ा लिए बस के भीतर प्रवेश करता है. उसके बाहर निकलते ही बस धू-धू कर जलने लगती है.

 

इसी आधार पर जब एक फरवरी की घटना के फुटेज की बारीकी से दोबारा जांच की गई, तो पाया गया कि जिस पहली बस से आग शुरू हुई थी, उसके पास से भी वही व्यक्ति आग लगने के मात्र पांच मिनट पहले गुजरा था.

 

संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अर्जुन भोक्ता को धर दबोचा. पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी के पास से आग लगाने के उपकरण बरामद किए गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही