Search

गिरिडीह :  पुलिस की लाठीचार्ज में घायल लोगों से मिलने पहुंचे मंत्री सुदिव्य

Giridih :  झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होली के दिन बाइक पकड़ने पर पुलिस और लोगों के बीच हुए विवाद और लाठीचार्ज में घायल हुए लोगों से मिलने सदर अस्पलात पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली और उनका हाल चाल जाना. 

 

मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

Uploaded Image

बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के गद्दी मोहल्ले में होली के दिन बाइक पकड़ने को लेकर पुलिस के साथ ग्रामीणों का विवाद हो गया था. इस दौरान पुलिस ने मामले को नियंत्रित करने के लिए लोगों पर लाठीचार्ज भी किया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे.   

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp