Search

 
 
 

गिरिडीह : डीजे विवाद में युवक की हत्या के विरोध में सड़क जाम, मंत्री सुदिव्य ने परिजनों से की मुलाकात

नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार रविदास मोहल्ला में गुरुवार रात होली के जश्न के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक 30 वर्षीय युवक अजय कुमार दास की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.
 
  • ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया
  •  न्याय का भरोसा दिया

Giridih : नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार रविदास मोहल्ला में गुरुवार रात होली के जश्न के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक 30 वर्षीय युवक अजय कुमार दास की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के विरोध में शुक्रवार की सुबह आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हुट्टी बाजार हटिया गेट के सामने सड़क जाम कर दी

सड़क जाम की सूचना मिलते ही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर शांतिपूर्ण तरीके से जाम को हटवाया. मंत्री ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. सुदिव्य ने यह भी भरोसा दिया कि अपराधी किसी भी हालात में बख्शे नहीं जाएंगे, उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही