Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः डुमरी में यौन शोषण का आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने कोकावाल गांव के दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की थी. इक नाबालिग है. उसे बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Advertisement
Advertisement

Giridih : डुमरी थाना क्षेत्र के कोकावाल गांव में यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह कार्रवाई डुमरी थाना में दर्ज कांड संख्या-25/2025 की गई है. आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 04/06 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने कोकावाल गांव के दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की थी. जांच के दौरान एक आरोपी की उम्र 16 वर्ष पाई गई, जो नाबालिग है. इस आधार पर उसे बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही