Search

 
 
 

गिरिडीह : महिला का चेन छीनकर फरार हुए बदमाश, वारदात CCTV में कैद

जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित मकतपुर बंगला स्कूल के समीप बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए.  भुक्तभोगी महिला की पहचान मनीषा कपिसवे के रूप में हुई है. चेन छिनतई की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.
 

Giridih :  जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित मकतपुर बंगला स्कूल के समीप बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए.  भुक्तभोगी महिला की पहचान मनीषा कपिसवे के रूप में हुई है. चेन छिनतई की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. 

 

गिरिडीह की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....


जानकारी के अनुसार, महिला किसी काम से बाजार गई थीं और वहां से टोटो पर सवार होकर घर लौट रही थीं. जैसे ही वह मकतपुर बंग्ला स्कूल के पास टोटो से उतरीं और चालक को किराया देने लगीं, उसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उनके गले से सोने का चेन छीन लिया.


अचानक झपट्टा मारने से महिला घबरा गईं और शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों बदमाश तेज रफ्तार में बाइक चलाकर फरार हो गए. घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई.


सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है.   फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही