Search

 
 
 

पलामू :  ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास गुरुवार को मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि बच्चा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.
 

Palamu :  लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास गुरुवार को मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि बच्चा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार सभी लोग चैनपुर प्रखंड के बहेरवा गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान महावीर मोड़ के पास मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग जमीन पर गिर गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) भेजा गया.

 
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मां रूपवंती देवी और उसके बेटे सूरज कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वहीं उर्मिला कुंवर का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है. साथ में मौजूद एक बच्चा सुरक्षित है. 

 

टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है. ट्रैक्टर चालक की तलाश में हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही