Search

 
 
 

पलामूः जीएलए कॉलेज में मतगणना की तैयारी पूरी, 79 टेबल पर होगी काउंटिंग

पलामू डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, काउंटरों की संख्या, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की
 

डीसी-एसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण


Medininagar : झारखंड में 23 फरवरी को हुए निगर निकाय चुनाव की मतगणना 27 फरवरी को होगी. पलामू जिले के पांचों नगर निकायों की मतगणना मेदिनीनगर स्थित जीएलए कॉलेज परिसर में होगी. मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है. यहां 79 टेबल पर वोटों की गिनती की जाएगी. इसके लिए कॉलेज व आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 


पलामू डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, काउंटरों की संख्या, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की. साथ ही संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

 

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती


27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी. सभी नगर निकायों के लिए अलग-अलग टेबल व काउंटर बनाए गए हैं. कुल 79 टेबल पर मतगणना कराई जाएगी. प्रत्येक निकाय के लिए राउंड भी निर्धारित कर दिए गए हैं, ताकि निर्धारित समय के भीतर परिणाम घोषित किए जा सकें.

 

किस निकाय में कितने टेबल व कितने राउंड


मेदिनीनगर नगर निगम की मतगणना 27 टेबल पर 5 राउंड में पूरी होगी. इसी प्रकार विश्रामपुर नगर परिषद की मतगणना 13 टेबल पर 3 राउंड में, छतरपुर नगर पंचायत की 12 टेबल पर 2 राउंड में, हुसैनाबाद नगर पंचायत की 15 टेबल पर 2 राउंड में व हरिहरगंज नगर पंचायत की मतगणना 12 टेबल पर 2 राउंड में पूरी की जाएगी. मतगणना के लिए 90 से अधिक पर्यवेक्षकों व 170 से अधिक मतगणना सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही