Search

 
 
 

गिरिडीह नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए अर्जुन बैठा ने किया नामांकन

गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है. बुधवार को मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने समाहरणालय में अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुवा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
 

Giridih: गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है. बुधवार को मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने समाहरणालय में अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुवा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद अर्जुन बैठा के नेतृत्व में शहर में शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला. 

 

रैली के लिए सीहोडीह में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा समर्थक एकत्रित हुए, जहां से बाइक रैली की शुरुआत हुई. यह रैली शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः सीहोडीह स्थित निजी रिसोर्ट पहुंचकर संपन्न हुई. बाइक रैली के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. रैली में युवाओं के शामिल होने से चुनावी माहौल और अधिक जोशीला बन गया.

 

पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन बैठा ने कहा कि वे गिरिडीह के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्होंने आम जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो गिरिडीह को एक विकसित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर निगम बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही