Search

 
 
 

गिरिडीह नगर निगम चुनाव: वार्ड नंबर 14 से अरुणा नाथ मंडल ने किया नामांकन

नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 14 से अरुणा नाथ मंडल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला. नामांकन के बाद अरुणा नाथ मंडल ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है
 

Giridih: नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 14 से अरुणा नाथ मंडल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला. नामांकन के बाद अरुणा नाथ मंडल ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे वार्ड नंबर 14 के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे.

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. वर्षों से चली आ रही जनसमस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. महिलाओं के सशक्तिकरण को अपनी प्रमुख नीति बताते हुए अरुणा नाथ मंडल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. 

 

इसके साथ ही महिलाओं की भागीदारी को वार्ड के विकास कार्यों में बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 14 को एक आदर्श वार्ड बनाना उनका लक्ष्य है. जहां विकास, पारदर्शिता और जनसहभागिता के साथ कार्य किया जाए. जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही