Search

 
 
 

लातेहार: नामांकन के अंतिम दिन 28 वार्ड प्रत्यादशियों ने दाखिल किया पर्चा

नगर निकाय चुनावों में नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए 5 एवं वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा. अध्य क्ष पद के लिए भाजपा समर्थित महेश सिंह, भगतू नगेसिया, कुमारी नीना तिर्की, सेलेस्टीन कुजूर व आशा देवी ने अपना नामांकन पर्चा निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के समक्ष दाखिल किया.
 

Latehar: नगर निकाय चुनावों में नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए 5 एवं वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा. अध्य क्ष पद के लिए भाजपा समर्थित महेश सिंह, भगतू नगेसिया, कुमारी नीना तिर्की, सेलेस्टीन कुजूर व आशा देवी ने अपना नामांकन पर्चा निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के समक्ष दाखिल किया. 

 

वहीं, वार्ड पार्षद के लिए वार्ड संख्या -1 से संजय प्रसाद व अयोध्या प्रसाद, वार्ड संख्या-2 से कंचन शौंडिक व आशा देवी, वार्ड संख्या-4 से  मजहबी अशरफ, अनीश अंसारी, आफताब आलम खान, विनोद यादव व नवीन कुमार सिंहा, वार्ड संख्या-6 से मनोज कुमार गुप्ता, वार्ड संख्या-7 से युगेश्वर राम, वार्ड संख्या-8 से आशा देवी व लक्ष्मी देवी ने नामांकन दाखिल किया.

 

जबकि वार्ड संख्या-9 से रिमा कुमारी व पूजा देवी, वार्ड संख्या-10 से मुंद्रिका मांझी, सुनील कुमार पासवान व बिरेंद्र कुमार पासवान, वार्ड संख्या-11 से उत्तम कुमार, वार्ड संख्या- 12 से शंकर राम, वार्ड संख्या- 15 से रिया सिंहा, गुड़िया सिंहा व पार्वती देवी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है.
 

 

प्राप्त  जानकारी के अनुसार नामांकन समय सीमा समाप्त  होने तक अध्यचक्ष पद के लिए 9 और 15 वार्ड पार्षदों के लिए कुल 61 प्रत्या शियों ने नामाकन पर्चा दाखिल किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही