Search

 
 
 

लातेहार: चुनाव से पहले वाहन जांच में 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद

नगर पंचायत चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए लातेहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
 

Latehar : नगर पंचायत चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए लातेहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. 

 

इसी कड़ी में बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के करकट में पुलिस और स्टैटिक सर्विलांस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. मिली जानकारी के अनुसार, करकट चेक पोस्ट पर तैनात एसएसटी की टीम आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ले रही थी.

 

इसी दौरान रांची की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर- JH01CA 9495) को जांच के लिए रोका गया. जब मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए.

 

गाड़ी के भीतर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया. पुलिस द्वारा गिनती किए जाने पर बरामद राशि कुल 40.20 लाख रुपये पाई गई. कार में सवार व्यक्तियों से जब इस बड़ी रकम के वैध दस्तावेजों और स्रोत के बारे में पूछताछ की गई, तो वे कोई भी ठोस सबूत या संतोषजनक जवाब पेश नहीं कर सके.

 

चुनावी माहौल को देखते हुए इतनी बड़ी राशि का परिवहन करना संदेह के घेरे में है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बरामद नकदी को तत्काल जब्त कर लिया है और उसे जिला कोषागार में सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही