Search

 
 
 

गिरिडीह: NEET-UG परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न, उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 रविवार को गिरिडीह में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हो गया. इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव स्वयं परीक्षा केंद्रों- एचई हाई स्कूल, पचंबा हाई स्कूल एवं सर जेसी बोस स्कूल का निरीक्षण करते दिखे.
 

Giridih: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 रविवार को गिरिडीह में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हो गया. इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव स्वयं परीक्षा केंद्रों- एचई हाई स्कूल, पचंबा हाई स्कूल एवं सर जेसी बोस स्कूल का निरीक्षण करते दिखे. 


उन्होंने केंद्र अधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अभ्यर्थियों से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी.

 

इस दौरान मौके पर उपायुक्त ने कहा कि NEET-UG जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा के संचालन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता अत्यंत आवश्यक है. बताया कि गिरिडीह जिले में कुल 1451 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें से 98.13 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही