Search

 
 
 

जमशेदपुर: गामा होटल पर फायरिंग, 2 आरोपी गिरफ्तार

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह कुरैशी मोहल्ला में रविवार सुबह करीब 7 बजे बाइक सवार दो युवकों ने गामा होटल पर फायरिंग कर दहशत फैला दी. घटना के दौरान एक हमलावर बाइक से गिर पड़ा, जबकि लोगों के जुटने पर दोनों भागने की कोशिश करने लगे.
 

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह कुरैशी मोहल्ला में रविवार सुबह करीब 7 बजे बाइक सवार दो युवकों ने गामा होटल पर फायरिंग कर दहशत फैला दी. घटना के दौरान एक हमलावर बाइक से गिर पड़ा, जबकि लोगों के जुटने पर दोनों भागने की कोशिश करने लगे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पथराव भी किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान मो. इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके पास से पिस्तौल और बाइक बरामद की है.

 

होटल संचालक सरफराज कुरैशी की शिकायत पर जानलेवा हमला और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे वर्चस्व और रंगदारी को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही