Search

 
 
 

Giridih News: गिरिडीह में बनेगा 100 बेड का क्रिटिकल केयर अस्पताल, 13 करोड़ जारी

झारखंड सरकार ने गिरिडीह में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने गिरिडीह जिला मुख्यालय में 100 बेड वाले क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक के निर्माण के लिए 13.06 करोड़ रुपये जारी किए हैं.
 

Ranchi: झारखंड सरकार ने गिरिडीह में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने गिरिडीह जिला मुख्यालय में 100 बेड वाले क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक के निर्माण के लिए 13.06 करोड़ रुपये जारी किए हैं. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना मद से स्वीकृत की गई है.

 

यह अस्पताल प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से बनाई जाएगी. अस्पताल निर्माण की कुल अनुमानित लागत 64.71 करोड़ रुपये तय की गई है. इसमें एनएचएम की हिस्सेदारी 23.75 करोड़ रुपये और राज्य सरकार की हिस्सेदारी करीब 40.96 करोड़ रुपये होगी.

 

अस्पताल भवन निर्माण का जिम्मा झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची को सौंपा गया है. सरकार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल एजेंसी से जांच कराने का भी निर्देश दिया है. एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर ही भुगतान किया जाएगा.

 

विभाग ने निर्माण एजेंसी को हर महीने की 10 तारीख तक कार्य की वित्तीय और भौतिक प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. आदेश अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. वहीं राशि निकासी की जिम्मेदारी रांची के सिविल सर्जन को दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही