Search

 
 
 

Ramgarh News: दामोदर नदी में 3 बच्चे डूबे, एक को बचाया गया, दो लापता

रामगढ़ बिजूलिया और किसान नगर के तीन स्कूली बच्चे घर से बिना किसी को बताए दामोदर नदी में नहाने चले गए. नदी में नहाने के दौरान पानी की तेज धार में तीनों बच्चे डूबने लगे. जिसे देख वहां काम करने वाले मजदूर और स्थानीय लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया.
 

Ramgarh: रामगढ़ बिजूलिया और किसान नगर के तीन स्कूली बच्चे घर से बिना किसी को बताए दामोदर नदी में नहाने चले गए. नदी में नहाने के दौरान पानी की तेज धार में तीनों बच्चे डूबने लगे. जिसे देख वहां काम करने वाले मजदूर और स्थानीय लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया. जिसमें से एक बच्चा आयुष कुमार तिवारी को बचा लिया गया. वही पानी की तेज बहाव और गहराई होने के कारण दो बच्चे 13 वर्षीय प्रिंस कुमार और 12 वर्षीय वैभव कुमार नदी के तेज धार में बह गये. 

 

घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ नदी तट पर जुटने लगी. आसपास के ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना बच्चों के परिजनों और पुलिस को दी गई . सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी मांडू तृप्ति विजया कुजूर, अंचलाधिकारी रामगढ़ सदर रमेश कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंची. 

 

जिला प्रशासन के द्वारा नदी में बहाव कम करने के लिए पतरातू डेम के पानी को बंद करवाकर गोताखोरों को सूचना दी गई. वही गोताखोर और दर्जनों स्थानीय लोग नदी में बच्चों कों खोजने में जुटे हुए है. बच्चों कों खोजने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है. 

 

प्रिंस कुमार के दादा ने बताया कि सुबह बिना बताए और दो बच्चों के साथ वह नदी में नहाने के लिए निकला था. घटना के बाद हम लोगों को सूचना मिली. वही बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही