Search

 
 
 

Giridih News :पिकअप वाहन से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

हिरोडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ने एक पिकअप वाहन से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए धंधे में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
 
पिकअप वाहन से जब्त शराब.

Giridih : गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ने एक पिकअप वाहन से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए धंधे में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

 

गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को 13 मई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि हिरोडीह थाना क्षेत्र के बरबाबाद गांव के समीप पिकअप वाहन से अवैध शराब ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर खोरीमहुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई. टीम ने छापेमारी पिकअप वाहन (संख्या WB-23C 7405) को पकड़ा. तलाशी लेने पर वाहन से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

 

 

इस संबंध में हिरोडीह थाना में कांड संख्या 66/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में माणिकबाद निवासी कृष्णा साव व हेमलाल साव शामिल हैं. छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास, थाना प्रभारी महेश चंद्र, एसआई धंजीव कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही