Search

 
 
 

Giridih News : मंईयां योजना फॉर्म सत्यापन के एवज में अवैध वसूली, आंगनबाड़ी सेविका का वीडियो वायरल

जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र में मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. आंगनबाड़ी सेविका रौशन आरा पर लाभुकों से फॉर्म सत्यापन के बदले पैसे लेने का आरोप लगा है.
 

Giridih : जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र में मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. आंगनबाड़ी सेविका रौशन आरा पर लाभुकों से फॉर्म सत्यापन के बदले पैसे लेने का आरोप लगा है. 

 

 

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आंगनबाड़ी सेविका लाभार्थी से फॉर्म पर हस्ताक्षर और सत्यापन करने के एवज में दो सौ रुपए लेती नजर आ रही हैं.

 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि केंद्र पर कई लाभुक मौजूद हैं. वीडियो में सुनाई दे रहा है कि एक व्यक्ति सेविका से फॉर्म सत्यापन के बारे में पूछ रहा है.  

 

जिस पर वह लाभार्थी से खुलेआम पैसे मांगती और लेती नजर आ रही है. इतना ही नहीं, वीडियो में सेविका वसूली गई राशि अन्य कर्मियों के बीच बांटने की बात कहती सुनाई दे रही हैं. 

हैरानी की बात यह है कि सेविका को इस बात की जानकारी थी कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है, फिर भी वह बिना किसी झिझक के पैसे लेती नजर आईं. 

 

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों ने मामले की शिकायत जमुआ बीडीओ और गिरिडीह उपायुक्त से करने की बात कही है. वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही